संतकबीरनगर। मेंहदावल थाना क्षेत्र के खजुरा खुर्द गांव में एक व्यक्ति पर लाठी व धारदार हथियार से हमला किया गया। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित गणेश साहनी ने बताया कि एक फरवरी की शाम पांच बजे विपक्षी रामलौट, शिवदयाल, शिवकुमार ने उनके घर पर लाठी व धारदार हथियार लेकर धावा बोल दिया। उन्होंने परिवार के साथ घर में घुसकर जान बचाई। विपक्षी गाली देते हुए जानमाल की धमकी दी। किसी तरह उन लोगों ने अपनी जान बचाया। पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी। संवाद