फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दावा हवाई, नहीं चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

विज्ञापन
शहर के पुराने सब्जी मंडी से नपा ने नही हटवाया अतिक्रमण।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
दावा हवाई, नहीं चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
विज्ञापन

- अतिक्रमण की वजह से जाम की समस्या से जूझ रहे लोग
- लोगों को उठानी पड़ रही परेशानी, बर्बाद हो रहा समय
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। नगर पालिका प्रशासन का अतिक्रमण हटाने का दावा हवा हवाई साबित हो रहा है। पालिका प्रशासन ने पांच सितंबर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने की घोषणा की थी, लेकिन यह अभियान शुरू ही नहीं हुआ। इसके कारण लोगों की जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
नगर पालिका प्रशासन ने करीब चार माह से अतिक्रमण हटाने का अभियान ठप कर रखा है। इसके कारण शहर में गोलाबाजार, मुखलिसपुर तिराहा, पुरानी सब्जी मंडी, बैंक चौराहा, त्रिपाठी मार्केट सहित विभिन्न क्षेत्रों में सड़क की पटरियों पर दुकानदारों का कब्जा हो गया है। कुछ दुकानदारों ने तो बाकायदा छाजन डाल रखा है। जिससे सड़क संकरी हो गई है। इसका असर यह है कि आए दिन जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। खासकर स्कूलों की छुट्टी होने पर शहर में घंटों जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन

यही नहीं पटरियों पर अतिक्रमण होने से बाजार आने वाले लोगों को अपने वाहन खड़ा करने में परेशानी उठानी पड़ रही है। क्योंकि मुखलिसपुर तिराहे के ओवरब्रिज के नीचे जहां पार्किंग की व्यवस्था है वहां ठेले वालों का कब्जा है।
शहर के निवासी रविंद्र कुमार, योगेश कुमार आदि ने कहा कि अतिक्रमण पर लगाम लगाने की जरूरत है, ताकि लोगों को जाम की समस्या से निजात मिल सके।
बरदहिया बाजार में लगा रहा जाम
शहर के बरदहिया बाजार में सप्ताह में दो दिन रविवार व सोमवार को बाजार लगती है। यहां बड़ी संख्या में व्यापारी कपड़ा खरीदने के लिए आते हैं। करीब एक साल पूर्व तत्कालीन एडीएम संजय कुमार पांडेय ने दुकानदारों को नालियों के पीछे ही दुकानें लगाने की व्यवस्था बनाई थी, उस समय बरदहिया बाजार अतिक्रमण से मुक्त हो गया था, लेकिन वर्तमान में फिर सड़क तक दुकानें सज रही हैं। लोग घंटों जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन

शहर को अतिक्रमण व जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए जल्द ही अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए रणनीति तय की जा रही है। लोगों को चाहिए कि अतिक्रमण स्वयं हटा लें, अन्यथा अभियान के दौरान उनका सामान जब्त कर लिया जाएगा।
- सुरेश मौर्य, ईओ नगर पालिका परिषद, खलीलाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें