फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पंपिंग सेट लगाकर जलभराव से मुक्ति दिलाने का दिया आश्वासन

Thu, 31 Aug 2023 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-देर रात नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने देखा जलभराव का हाल
विज्ञापन

- नगर पंचायत के ब्रह्मचारी वार्ड में है जलभराव की समस्या
-अमर उजाला ने 29 अगस्त के अंक में प्रकाशित की थी खबर
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। नगर पंचायत के ब्रह्मचारी मोहल्ले में उदासीनता के चलते नालियों का गंदा पानी वार्डवासियों के घरों के सामने सड़क पर बह रहा है, लेकिन नगर पंचायत प्रशासन इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। इसको लेकर वार्ड के लोगों में नाराजगी व्याप्त है। अमर उजाला में छपी खबर का संज्ञान लेकर देर रात नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने मोहल्ले में पहुंचे और जलभराव का हाल जाना।
मेंहदावल नगर पंचायत के ब्रह्मचारी वार्ड में सड़क पर गंदा पानी के जलभराव का मामला अमर उजाला ने 29 अगस्त के अंक में ''मेंहदावल कस्बे में घरों के सामने बह रहा नालियों का गंदा पानी'' शीर्षक से खबर प्रकाशित किया था। खबर प्रशासन के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष की नींद टूटी और उनके प्रतिनिधि रमेश निषाद मंगलवार की देर रात ब्रह्मचारी वार्ड में पहुंचे। उनके पहुंचते ही वार्ड वासियों ने शिकायत का अंबार लगा दिया।
विज्ञापन

वार्ड वासी वलीउल्लाह, अब्दुलबारी आदि ने आबादी के बीच सड़क पर नालियों का पानी फैले होने की शिकायत करते हुए कहा कि नगर पंचायत में शिकायत दर्ज करने के बाद भी समस्या का निस्तारण नहीं हुआ। ऊपर से गंदगी व जलभराव के कारण तेज दुर्गंध उठ रही है, लेकिन जिम्मेदार इस समस्या का समाधान करने की जगह उदासीन बने हुए हैं।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने समस्या के निस्तारण का आश्वासन देते हुए पंपिंग सेट लगाकर जलभराव से मुक्ति दिलाने का लोगों को आश्वासन दिया, लेकिन वार्ड वासियों का कहना है कि बुधवार को नगर पंचायत प्रतिनिधि के आश्वासन के बाद भी मौके पर न तो पंपिंग सेट लगा न ही समस्या का समाधान हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें