फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: प्राथमिकी वापस लेने का दबाव बनाकर की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के एक गांव में पुरानी प्राथमिकी वापस लेने का दबाव बनाने के लिए घर में घुसकर महिला और उसके बच्चों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने गांव के तीन सगे भाइयों समेत चार नामजद और चार-पांच अज्ञात पर जातिसूचक गालियां देने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट के न्यायालय में प्रार्थनापत्र देकर प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गई है। संवाद
विज्ञापन

र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें