संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के पखुआपार गांव में घरेलू विवाद को लेकर मारपीट का मामला प्रकाश में आया। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने मामले में पति व भाभी के खिलाफ केस दर्जकर घटना की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार पखुआपार गांव निवासी चंद्रकला ने पुलिस को दिए अपने शिकायत में बताया कि 18 मई को रात लगभग 09:30 बजे के आसपास पति सुमित चौरसिया और भाभी कंचन दोनों मिलकर उसे व बच्चों को मारा पीटा और जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर कानूनी कार्रवाई शुरु कर दी।