फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नौ लोगों के खिलाफ मारपीट का केस

Sun, 28 Apr 2024 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। थाना धनघटा पुलिस ने एक विवाहिता के शिकायत पर नौ आरोपी के खिलाफ मारपीट, धमकी एवं दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। एसओ धनघटा अनिल कुमार ने बताया कि पीडिता प्रियंका पुत्री दलसिंगार पत्नी संजय निवासी गांव नावनखुर्द ने शिकायत में बताया कि उसकी शादी संजय पुत्र शिवपूजन निवासी ग्राम नावनखुर्द के साथ लगभग छह वर्ष पूर्व हुई थी। आरोप है कि शादी होने के कुछ समय बीतने के बाद उसके पति संजय व ससुर शिवपूजन, सास विद्यावती, व ननद सपना व रंजू, देवर रोहित, शम्भू, पिन्टू व रवी आदि ने पांच लाख रुपये व बाइक मांगने के लिए कह रहे थे।न मांगने पर ईंट से मारकर घर से निकाल दिए। इस बात को सुनकर माता फूला देवी व बहन ममता गई तो उन्हें मारा-पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें