फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बच्चों के झगड़े में घर पर चढ़कर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। थाना क्षेत्र के झौवा कोमर गांव में बच्चों के विवाद में हुए झगड़े के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और बलवा सहित अन्य आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की है। गांव निवासी अनारी देवी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि बच्चों के बीच हुए झगड़े को लेकर विपक्षी उनके दरवाजे पर पहुंच गए और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उनकी बहू सोनी और बेटे अशोक के साथ लाठी-डंडे से मारपीट की। थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर राजदेव, मुनिता, सरस्वती, नीलम और अंजनी के खिलाफ घर पर चढ़कर मारपीट करने और बलवा करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें