फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एएसपी ने विश्वकर्मा पूजा पर किया पूजन-अर्चन

विज्ञापन
पुलिस लाइन में विश्वकर्मा पूजा करवाते एएसपीफोटो स्रोत पुलिस
विज्ञापन
संतकबीरनगर। विश्वकर्मा पूजा पर बृहस्पतिवार को रिजर्व पुलिस लाइंस में पूजन-अर्चन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने कार्यशाला, वाहनों, मशीनरी, उपकरणों और विभागीय संसाधनों का पूजन कर पुलिस विभाग की सुख-समृद्धि और उन्नति की कामना की। पूजन कार्यक्रम के दौरान पुलिस विभाग में इस्तेमाल होने वाले वाहनों, शस्त्रों, मशीनरी और अन्य तकनीकी संसाधनों की पूजा की गई। साथ ही उनके सुरक्षित और सुचारु संचालन की कामना की गई। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विभागीय कार्यों में आधुनिक तकनीक और संसाधनों का सदुपयोग करते हुए सभी पुलिसकर्मी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें