संतकबीरनगर। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने शनिवार को मेंहदावल थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित रजिस्टर को अपडेट रखने का निर्देश दिया। एएसपी ने थाना परिसर और कार्यालय निरीक्षण के दौरान परिसर की साफ सफाई, बैरक, थाना कार्यालय, मालखाना, शस्त्रागार, बंदी गृह, महिला हेल्प डेस्क आदि को चेक करने के साथ-साथ कार्यालय में रखे विभिन्न महत्वपूर्ण अभिलेखों आर्डर बुक न्यायालय, आर्डर बुक न्यायालय, कुर्की, आर्डर बुक न्यायालय सम्मन, गुंडा रजिस्टर, समाधान दिवस रजिस्टर, संपूर्ण समाधान दिवस रजिस्टर, महिला उत्पीड़न रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, बीट सूचना रजिस्टर आदि अपडेट रखने का निर्देश दिया। उन्होंने महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला पुलिस कर्मी को आने वाली महिला फरियादियों की समस्या को सहानुभूति पूर्वक सुनकर उनका तत्काल निस्तारण कराने के निर्देश दिया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।