- शहर के बंजरिया पूर्वी का मामला, केस दर्ज
संतकबीरनगर। शहर के बंजरिया पूर्वी मोहल्ला में जैन मंददा से अष्टधातु की मूर्ति चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में तहरीर मिलने पर एक आरोपी पर केस दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
बंजरिया पूर्वी मोहल्ला निवासी अरुण कुमार जैन ने तहरीर में बताया कि उनके यहां जैन मंदिर में अष्टधातु की मूर्ति पिता स्व. रामनरायण जैन ने स्थापित की थी। 19 अक्तूबर को जब पूजा करने के लिए मंदिर खोला तो भगवान चंद्रा प्रभू के अष्टधातु की मूर्ति और मंदिर के अन्य सामान गायब थे। अरुण ने आशंका जाहिर किया कि मूर्ति आशुतोष जैन उर्फ तारण ने चोरी कर लिया है। उनके द्वारा पहले भी कई बार चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है।
कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर चोरी का केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही घटना में शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।