फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: आशा कार्यकर्ताओं ने बकाया भुगतान की मांग उठाई

Sat, 07 Jun 2025 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पल्स पोलियो अभियान और मार्च का बकाया भुगतान न होने से आशा कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्याप्त है। आशा कार्यकर्ताओं ने मांग किया कि जल्द से जल्द भुगतान कराया जाए। जिले के विभिन्न ब्लॉकों में 1957 आशा कार्यकर्ता और 84 आशा संगिनी कार्यरत हंै। इन लोगों की ड्यूटी पल्स पोलियो अभियान में लगाई गई थी, लेकिन अब तक भुगतान नहीं हो सका है। आशा कार्यकर्ता उर्मिला देवी, मंजू देवी आदि ने कहा कि मात्र 75 रुपये प्रतिदिन मिलता है। इसके बाद भी करीब छह माह से भुगतान रुका हुआ है। इस संबंध में सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने कहा कि बजट न होने के कारण समय से भुगतान नहीं हो पाया था। ऐसे में कमिटेड किया गया है। जैसे ही अनुमति मिलेगी, भुगतान करा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें