फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: क्विज प्रतियोगिता में आर्यभट्ट ग्रुप को प्रथम स्थान मिला

Sun, 19 Nov 2023 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
एसएस चिल्ड्रन एकेडमी-सिहटीकर में क्विज प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागी।
विज्ञापन
बखिरा। एसएस चिल्ड्रन एकेडमी-सिहटीकर में क्विज प्रतियोगिता हुआ। प्रतिभागी टीमों में आर्यभट ग्रुप को प्रथम स्थान मिला। प्रधानाचार्य लक्खी सिंह ने विजेता टीम को शील्ड व मेडल से पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


क्विज प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर आर्यभट्ट टीम को पहला स्थान मिला, जबकि होमी जहांगीर भाभा ग्रुप को द्वितीय व जगदीशचन्द्र बसु ग्रुप को तृतीय स्थान मिला। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम आर्यभट्ट को शील्ड व मेडल से पुरष्कृत करने के पश्चात प्रधानाचार्य लक्खी सिंह ने प्रतिभागी टीमो का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि जीत-हार खेल का एक हिस्सा है। इसे हमे सरलता से स्वीकार करना चाहिए। टीम भावना सर्वोपरि है। इसे सदैव बनाकर रखना प्रत्येक खिलाड़ी व प्रतिभागी की जिम्मेदारी है। कहा कि आगे भी विद्यालय में इस तरह के आयोजन किए जाएंगे। इस अवसर पर प्रबंधक राम शंकर सिंह, प्रबंधक निदेशक कुलदीप सिंह, अध्यापक मनोज शर्मा, अनवर, सुजीत प्रभाकर, अरविंद, नीलम, शिवानी, कंचन, रागिनी सिंह, रागिनी त्रिपाठी, प्रतिमा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें