फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्य समाज ने शराबबंदी की मांग उठाई

Sun, 21 Aug 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
प्रदर्शन किया । - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
विज्ञापन
 आर्य समाज के लोगों ने शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। मांग किया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शराबबंदी लागू की जाए। इस संबंध में लोगों से हस्ताक्षर कराकर भेजा गया। आर्य समाज मंदिर खलीलाबाद के प्रधान उमाकांत सिंह, ओमप्रकाश आर्य, मंत्री अशोक कुुमार आर्य के नेतृत्व में आर्य समाज के लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे और डीएम की अनुपस्थिति में एसडीएम को ज्ञापन दिया। इस दौरान आर्य समाज के लोगों ने कहा कि महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती ने आर्य समाज की स्थापना की थी। शुरू से ही वह समाज में व्याप्त विभिन्न बुराइयों, कुरीतियों व पाखंड के विरुद्ध आंदोलित रहे। भ्रष्टाचार, दुराचार, अनाचार व विभिन्न दुर्घटनाओं की जननी शराब के विरुद्ध आर्य समाज के अनुवाई लंबे समय से आंदोलन चला रहे हैं। कहा कि शराब बंदी की मांग को लेकर नौ सितंबर को लखनऊ में आर्य समाज से जुड़े विभिन्न संगठनों के लोग धरना-प्रदर्शन करेंगे। आर्य समाज के लोगों ने कहा कि जब तक शराबबंदी लागू नहीं होती आंदोलन चलता रहेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें