संतकबीरनगर। न्यायालय में हाजिर न होने वाले आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुधारा पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान मीरापुर निवासी बदरे आलम के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी था और वह फरार था। आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार रवाना कर दिया गया। संवाद