संतकबीरनगर। न्यायालय में हाजिर न होने वाले वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश करने के लिए रवाना कर दिया। रविवार को कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने दबिश देकर कोईल उर्फ धर्मेंद्र उर्फ छोटेलाल निवासी परदेशवा, थाना कोतवाली खलीलाबाद को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी था और वह फरार था। उसे न्यायिक अभिरक्षा में रवाना कर दिया गया। संवाद