फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दारोगा की बाइक चुराने वाले चार युवक गिरफ्तार

Sun, 10 Sep 2023 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
धनघटा पुलिस ने बाइक के साथ चरेर को पकड़ कर जेल भेजा।संवाद
विज्ञापन
धनघटा। जन्माष्टमी के दिन धनघटा थाने में तैनात दारोगा की बाइक चुराने के मामले में शनिवार को पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से चोरी की दो बाइक बरामद की। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को अहम जानकारी दी है।
विज्ञापन

धनघटा थाने में कार्यरत दारोगा राम आसरे की बाइक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन सात सितंबर को उनके आवास से चोरी हो गई। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज तो नहीं किया था, लेकिन चोरों का पता लगाने में जुटी थी। शनिवार की सुबह पुलिस के हाथ सफलता तब लगी, जब नेतवापुर चौराहे पर दो बाइक पर सवार चार युवक आते दिखाई दिए। शक के आधार पर पुलिस ने जब उनको रोकने की कोशिश की, तो वह गाड़ी की रफ्तार बढ़ाते हुए अगापुर गुलरिहा की तरफ एमबीडी बांध पर भागने लगे।
पुलिस ने पीछा करके उन्हें दबोच लिया। पकड़े गए लोगों को थाने लाकर पुलिस जब सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने दारोगा की बाइक चुराने के साथ ही एक अन्य बाइक अंबेडकर नगर जिले के जहांगीर थाना क्षेत्र के दुर्गूपुर जमलूपुर गांव निवासी विशाल सिंह पुत्र प्रदीप सिंह की बाइक जहांगीरगंज शराब गद्दी के सामने से चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने दोनों बाइकों को बरामद करके पकड़े गए युवकों से अन्य वारदातों के बारे में भी पूछताछ की। सीओ बृजेश सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवकों से पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना नाम अवुशाद उर्फ नाटे निवासी पौली धनघटा, दुर्गा प्रसाद चौबे उर्फ़ टिल्लू निवासी मडपौना धनघटा, कृष्ण मुरारी उर्फ रोशन चतुर्वेदी निवासी मड़पौना धनघटा, और शिवम मिश्रा उर्फ शिबू निवासी धनघटा थाना धनघटा बताया।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के दौरान अन्य घटनाओं के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी मिली है, जिसकी जांच की जा रही है। पकड़े गए आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें