फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मुंबई से गिरफ्तार करके लाया गया व्यवसायी लूटकांड का आरोपी

Fri, 14 Jul 2023 10:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
बैरागल गांव मे गल्ला व्यवसाई लूट कांड मे गिरफ्तार तीन आरोपियों के साथ थानाध्यक्ष दुबौलिया इन्द्
विज्ञापन
बस्ती। दुबौलिया थानांतर्गत बैरागल गांव के सामने 30 जून को गल्ला व्यवसायी पर प्राणघातक हमला कर नकदी व मोबाइल लूटने के मामले में पुलिस ने तीन फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें एक आरोपी मुंबई भाग गया था, जिसे गिरफ्तार करके पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर ले आई है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के रामजानकी मार्ग बैरागल गांव के पास 30 जून को अज्ञात लोगों ने दुकान के सामने बैठे गल्ला व्यवसायी पर लकड़ी के डंडे व लोहे की राॅड से हमलाकर पांच हजार रुपये व मोबाइल लूटकर फरार हो गए थे। इस मामले में घायल व्यवसायी गोविंद के चाचा अशोक निवासी बैरागल की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। मोबाइल कॉल डिटेल के सहारे पांच जुलाई को मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपी सोमई व अजय वर्मा निवासी बैरागल को सैनिया चाैराहे से सात सौ रुपये के साथ गिरफ्तार किया था।
पूछताछ में मामला जमीनी रंजिश को लेकर साजिश करके हमला व लूट कराने का निकला। घटना में फरार तीन अन्य आरोपियों में शिवम शर्मा निवासी सिरखुआ थाना जहानाबाद जिला पटना बिहार को 11 तारीख को छत्रपति शिवाजी महाराज हास्पिटल भिवंडी महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर शुक्रवार को ट्रांजिट रिमांड पर बस्ती लाया गया। दूसरे आरोपी प्रसाद भिलारे ऊर्फ बाब्या निवासी सतारा थाना मेडा जनपद सतारा महाराष्ट्र व तीसरा आरोपी सुजीत वर्मा निवासी जीतीपुर थाना पैकोलिया को विशेषरगंज चौराहे से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष इंद्र भूषण सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक रवींद्र शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम महाराष्ट्र भेजी गई थी। जहां से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लाया गया, जिनको न्यायालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें