22 उप स्वास्थ्य केंद्रों 813 मरीजोें ने कराया उपचार
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। रविवार को जिले के 22 उप स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला लगाया गया। इसमें कुल 813 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ और दवा वितरित भी गई। ज्यादातर मरीज खांसी, जुकाम और बुखार, उल्टी-दस्त से पीड़ित थे।
नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मगहर में कुल 48 मरीजों की जांचकर उनमें निशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर एसडी सिंह, डाॅक्टर मनस्विता ने बताया कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में कुल 48 मरीजों की जांच की गई। बताया कि मौसम तेजी से बदल रहा है जिससे ज्यादातर वायरल फीवर, खांसी, सर्दी, जुकाम के मरीज आ रहे हैं। बच्चों में फीवर, दस्त, खांसी की भी शिकायत आ रही है। मरीज शांती, बिसलावती ने बताया कि तीन दिन से बुखार है, डॉक्टर को दिखाया तो दवा दी है और तीन दिन बाद फिर बुलाया है।
इस मौके पर फार्मासिस्ट एसपी यादव, एलटी शिव नन्दन, जीएनएम शालिनी पांडेय, एएनएम ललिता, एएनएम रजनी साव समेत अन्य मौजूद रहे। इसी तरह से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोसयाबाजार पर 28 मरीज पहुंचे और इलाज कराया। केंद्र पर पहुंचे इंद्रेश, जयकरन ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से खांसी आ रही थी। चिकित्सक ने दवा दी है। इसी तरह जिले के 22 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर मेला लगा। जहां पर 813 मरीजों का इलाज कर दवा दी गई।