फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: घर देरी से पहुंचने पर पत्नी से हुआ विवाद, चाकू मारकर किया घायल- फिर सुलह भी

Sun, 31 Mar 2024 05:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
लूटपाट का विरोध करने पर युवक को मारा चाकू
विज्ञापन
शहर के बरईटोला में बृहस्पतिवार की देर रात पति से घर देर से आने की वजह पूछने पर उपजे विवाद में पत्नी को चाकू मारकर घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने किसी तरह से चाकू मारने वाले युवक को पकड़ा। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई और घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


खलीलाबाद के बरईटोला निवासी संजय बृहस्पतिवार की रात 10.30 बजे के करीब घर पहुंचा। इसके बाद पत्नी शोभा से उसके देर से पहुंचने को लेकर विवाद हो गया। मामला हाथापाई पर तक पहुंच गया। दोनों में मारपीट होने लगी। इसके बाद संजय ने घर में रखे चाकू से शोभा पर हमला कर दिया। शोभा ने बीच-बचाव किया पर चाकू शोभा के पैर में लग गई।

तीन जगहों पर चाकू लगा। आसपास के लोगों ने किसी तरह से संजय को पकड़ लिया। इसके बाद शोभा जमीन पर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई।
सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। घायल शोभा को लेकर सीएचसी खलीलाबाद आई। संजय को भी सीएचसी ले गई। जहां पर शोभा का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि देर रात दोनों के बीच सुलह हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें