कोपिया शिव मंदिर पर अर्घ्य देने के लिए खड़ी महिलाएं । संवाद
धनघटा। क्षेत्र में मंगलवार को छठ पूजा की धूम रही। अलग-अलग घाटों पर 50 हजार से अधिक व्रतियों ने उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया।
सरयू नदी के बिडहर घाट, औराडाड, घोराग, कुआनो नदी के मुखलिसपुर, कटार मिश्र, पचरा, सिसवनिया घाट समेत कुल 29 स्थानों पर पहुंचकर व्रत रहने वाले लोग बूंदा-बादी के बीच पानी में रहकर भगवान भास्कर के निकलने का इंतजार करते रहे। भगवान भास्कर के निकलते ही लोग अर्घ्य देना शुरू कर दिए , जिसका सिलसिला देर तक चलता रहा।
इस मौके पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सभी स्थानों पर पुलिस मौजूद रहीं। संवाद