बर्डपुर। नगर पंचायत कपिलवस्तु में स्थित नव ज्योति सिद्धार्थ इंटर कॉलेज मंगलवार को कैडेट्स अर्चना यादव ने कमांड एंड कंट्रोल और प्रशिक्षण में आले दर्जे का कमांड और कंट्रोल दिखाया। अर्चना के इस शानदार प्रदर्शन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ओपी यादव द्वारा कैडेट अर्चना यादव को सीनियर अंडर अफसर पद पर प्रमोट किया गया। अर्चना यादव के प्रमोशन से उपस्थित सभी कैडेट के अंदर खुशी की लहर दौड़ पड़ी। प्रधानाचार्य ने कहा कि मेहनत का फल कभी जाया नही जाता है, जिस भी क्षेत्र में हो अच्छे तरीके से ईमानदारी पूर्वक अच्छे कर्म करिए सफलता आप के कदम चूमेगी। इस दौरान राम निशानी यादव, पंकज कुमार भारती उपस्थिति थे।