फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्यूआई <bha>@</bha>176 : सांस लेने में आ रही मुश्किल, जहरीली हुई हवा

Thu, 30 Nov 2023 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्ट्री से निकल रहा धुआं।संवाद
विज्ञापन
फोटो सहित
विज्ञापन

शादी-ब्याह में जमकर हो रही आतिशबाजी, अब भी जलाई जा रही पराली, प्रदूषित हो रही हवा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। बुधवार को एक्यूआई स्तर 176 पहुंच गया। इधर, शादी-विवाह का मौसम चल रहा है। बरात का स्वागत आतिशबाजी से हो रहा है। इससे निकलने वाले धुएं और मौसम में नरमी से हवा जहरीली हो रही है। इसके साथ ही शहर में बाहरी गाड़ियां भी प्रदूषण को बढ़ावा दे रही हैं।
शादी-ब्याह के चलते सड़कों पर इन दिनों गाड़ियों का रेला लग रहा है। इससे धूल उड़ रही है। साथ ही चौराहों पर एक साथ गाड़ियों के रुकने से निकलने वाले धुएं से प्रदूषण बढ़ रहा है। यही नहीं शादियों में पटाखों से भी धुआं उठ रहा है। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में कंबाइन से धान की फसल की कटाई करने के बाद किसान फसल के अवशेष जला रहे हैं। इससे हवा में धुआं घुलकर प्रदूषण बढ़ा रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को कांटे क्षेत्र में पराली जलाने की बात प्रकाश में आई है। इसके पूर्व दीपावली में पटाखा जलाने से हवा जहरीली हो गई थी। कई दिनों तक इसका असर देखने के लिए मिला था। इससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई और कई लोग जिला अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे थे। इसके बाद थोड़ी राहत मिली तो अब शादी-ब्याह का सीजन शुरू हो गया है। इसमें होने वाली आतिशबाजी से एक बार फिर हवा जहरीली हो गई है।
मंगलवार की रात में शहर में करीब एक दर्जन शादियां हुईं। इस दौरान करीब नौ बजे के बाद बरातियों ने जमकर आतिशबाजी की। इससे आसपास का क्षेत्र धुआं-धुआं हो गया। सोमवार को जहां एक्यूआई 172 था, वहीं, मंगलवार की रात में एक्यूआई बढ़कर 176 हो गया।

माॅर्निग वाॅक के लिए निकलने वाले झेल रहे परेशानी
सुबह के समय मॉर्निंग वाॅक के लिए निकलने वाले लोग वायु प्रदूषण को झेलने के लिए मजबूर हो रहे हैं। प्रदूषण के कारण लोगों का दम घुटने लग रहा है। चिकित्सक डॉ. केसी पांडेय ने कहा कि प्रदूषण के कारण वृद्धजनों को दिक्कत हो सकती है। सुबह के समय मौसम में नमी रहती है। ऐसे में लोगों को माॅर्निंग वाॅक पर निकलते समय मास्क लगाना चाहिए।

शहर में जाम के चलते भी बढ़ रहा प्रदूषण
शादी-ब्याह का समय होने के कारण शहर में भीड़ बढ़ गई है। प्रतिदिन शहर में करीब पांच हजार वाहन आते-जाते हैं। इससे अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। वाहन रेंगते हैं। इस वजह से साइलेंसर का धुआं वातावरण में फैल रहा है। इससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। वैसे भी तमाम वाहन 15 साल की मियाद पूरी करने के बाद भी सड़कों पर दौड़ रहे हैं। ये भी प्रदूषण के कारण बन रहे हैं।
विज्ञापन


इंडस्टि्रयल एरिया में निकल रहे धुएं से परेशानी
शहर के इंडस्टि्रयल एरिया में स्थित फैक्टरियों की चिमनियों से निकलने वाले धुएं से भी प्रदूषण फैल रहा है। यह धुआं आसमान में पहुंचकर कण के रूप में जमीन पर गिर रहा है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। ये कण लोगों की आंखों में पढ़ रहे हैं। इसके साथ ही सांस लेने की तकलीफ भी बढ़ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें