संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को 44 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। सांसद प्रवीण निषाद, विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी और डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने नियुक्ति पत्र का वितरण किया। इस दौरान लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। इसके अलावा आंगनबाड़ी भवनों के निमार्ण कार्याें के शिलान्यास कार्यक्रम का सीधा प्रसारण हुआ। सांसद प्रवीण निषाद ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कार्यो व जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें। सरकार की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाएं। इस अवसर पर सीडीओ संत कुमार, आनंद कुमार त्रिपाठी समेत अन्य मौजूद रहें।