-पदीय दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्ण निर्वहन करें : डीएम
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लोकभवन सभागार लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नव चयनित लेखपालों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलक्ट्रेट सभागार में किया गया।
कार्यक्रम में सदर विधायक अंकुरराज तिवारी, विधायक मेंहदावल अनिल त्रिपाठी, विधायक धनघटा गणेश चौहान, डीएम महेंद्र सिंह तंवर व एडीएम जयप्रकाश ने देखा और सुना। इसके क्रम में कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिले में नव चयनित 10 महिला लेखपाल सहित कुल 115 राजस्व लेखपालों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। विधायकों व डीएम ने नव चयनित लेखपालों को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी तथा पदीय कार्यो एवं दायित्वों का कुशलता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने की अपेक्षा व्यक्त किया।
इस अवसर पर एसडीएम खलीलाबाद शैलेश दूबे, एसडीएम मेंहदावल उत्कर्ष श्रीवास्तव, एसडीएम धनघटा रमेश चंद्र, तहसीलदार सदर जनार्दन, तहसीलदार धनघटा योगेंद्र कुमार पांडेय, तहसीलदार मेंहदावल आनन्द ओझा, नायब तहसीलदार खलीलाबाद प्रियंका तिवारी आदि उपस्थित रहे।