फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीआई का करें ऑनलाइन आवेदन : एडीएम

Tue, 13 Aug 2024 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एडीएम जयप्रकाश ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य में सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत आवेदन, प्रथम अपील को ऑनलाइन प्राप्त कर निस्तारित किए जाने के लिए एक वेब पोर्टल विकसित किया गया है।
विज्ञापन


एडीएम ने बताया कि इस पोर्टल पर कार्य करने के लिए विभिन्न स्तरों के कार्यालयों में समन्वय (नोडल) जनसूचना अधिकारी नामित किए गए हैं। उन्हें यूजर आईडी एवं पासवर्ड उपलब्ध कराए गए हैं। बताया कि आरटीआई आवेदन के लिए ऑनलाइन पोर्टल विकसित किए जाने के बावजूद भी विभिन्न स्तरों पर प्राप्त हो रहे आवेदनों, प्रथम अपीलों की शासन स्तर पर की गई समीक्षा में यह पाया गया है कि अभी भी ऑफलाइन आवेदन की संख्या में अपेक्षित कमी नहीं आई है। कहा कि ऑफलाइन आवेदनों के स्थान पर ऑनलाइन आवेदनों को प्रोत्साहित किए जाने के लिए वेब पोर्टल का लोगों के बीच प्रचार-प्रसार किया जाना आवश्यक है। एडीएम ने आरटीआई के लिए आनलॉइन आवेदन करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें