संतकबीरनगर। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं और 11वीं कक्षा की प्रवेश परीक्षा 10 फरवरी के पूरे देश में एक साथ होगी। प्राचार्य आनंद कुमार मिश्र ने बताया कि परीक्षा में ऑनलाइन आवेदन के लिए जनपद के निवासी इसी जनपद के किसी भी सरकारी अथवा मान्यता प्राप्त विद्यालय में वर्तमान में कक्षा 8वीं में अध्ययनरत छात्र, जिनकी जन्मदिन एक मई 2009 से 31 जुलाई 2011 एवं कक्षा 10 में अध्ययनरत अभ्यर्थी, जिनकी जन्मतिथि एक जुलाई 2007 से 31 जून 2000 के मध्य हो। परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए विद्यालय के वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर है।