संतकबीरनगर। 26 जनवरी को पद्म विभूषण, पदम भूषण तथा पद्मश्री सम्मान दिया जाएगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला क्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि खेल निदेशालय ने इसके लिए खिलाड़ियों से आवेदन मांगे हैं। ऐसे खिलाड़ी जो ओलंपिक, अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय प्रतियाेगिता में प्रतिभाग कर चुके हैं और उन्होंने पदक जीता है, ऐसे लोग आवेदन कर सकते हैं। साथ ही पर्वतारोहण तथा खेलों के क्षेत्र में विषेश योगदान देने वाले भी इसके लिए अर्ह हैं। उन्होंने ऐसे खिलाड़ियों से बायोडाटा फोटो सहित निर्धारित प्रारूप पत्र पर व्यक्तित्व व कृतित्व (खेल से संबंधित) के संबंध में 20 मई तक कार्यालय में जमा करने को कहा है। उसके बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।