संतकबीरनगर। मेजर ध्यान चंद खेल रत्न पुरस्कार समेत अन्य पुरस्कारों के लिए जिले के खिलाड़ी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी उप क्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार ने दी। बताया कि अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार, ध्यानचंद पुरस्कार, राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार एवं मौलाना अब्दुल कलाम आजाद ट्राफी के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया है। इसमें गोल्ड, सिल्वर, रजत मेडल समेत राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में प्रतिभाग कर चुके खिलाड़ी और कोच आवेदन कर सकते हैं।