संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार के निर्देश पर एसडीएम मेंहदावल संजीव राय ने बताया कि उचित दर दुकान के लिए विकास खंड सांथा के रिक्त ग्राम पंचायत रमवापुर मिश्र में लॉटरी के माध्यम से तहसील स्तरीय चयन समिति द्वारा उचित दर विक्रेता का चयन किया जाना है। उन्होंने कहा कि जो अभ्यर्थी उचित दर विक्रेता के लिए इच्छुक हैं वह तहसील आपूर्ति कार्यालय मेंहदावल में उपस्थित होकर आवेदन प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि तीन अक्तूबर निर्धारित है। संवाद