धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के भिटीनी खुर्द गांव के युवक ने महुली थाने में प्रार्थना पत्र देकर अपने छोटे भाई को ढूंढ़ने की गुहार लगाई है। महुली पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। महुली थाना क्षेत्र के भिटीनी खुर्द गांव के मनोज कुमार पुत्र जमुना प्रसाद पांडेय ने महुली थाने में तहरीर दी कि उनके छोटे भाई उमेश पांडेय बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे घर से बिना कुछ बताए कहीं चले गए। नात-रिश्तेदारों के यहां पता किया गया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल रहा है। गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। संवाद