फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अनुपस्थिति का कारण पूछने पर एपीओ ने बीडीओ को दी गोली मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बेलहर ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) के अनुपस्थिति का कारण पूछने पर अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी (एपीओ) ने उन्हें गोली मारने की धमकी दे दी। मामला दो दिन पहले का बताया जा रहा है। बीडीओ की शिकायत पर सीडीओ ने मामले की जांच कराई तो सही पाया गया। इसके बाद सीडीओ के निर्देश पर डीसी मनरेगा ने एपीओ को मुख्यालय से संबद्ध कर दिया। डीएम की संस्तुति के बाद एपीओ की सेवा समाप्ति की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन




डीसी मनरेगा प्रभात कुमार द्विवेदी ने बताया कि बीडीओ बेलहर राजेश कुमार श्रीवास्तव ने सीडीओ से शिकायत की कि एपीओ मदन गोपाल शासकीय कार्य गंभीरता से नहीं कर रहे हैं। अनुपस्थित रहने की वजह पूछने पर गोली मारने की धमकी दी। उच्चाधिकारियों के आदेश-निर्देश का अनुपालन नहीं करते हैं। इनकी प्रवृत्ति स्वेच्छाचारी है। हाव-भाव भी सामान्य नहीं लगता। इस कारण कार्यालय में असहज स्थिति उत्पन्न हो जाती है।

विकास खंड के तहत मनरेगा योजना की प्रगति लगातार खराब होती जा रही है। खराब प्रगति के बारे में एपीओ मदन गोपाल को यथोचित निर्देश एवं स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए जा चुके हैं, लेकिन कोई सुधार दिखाई नहीं दे रहा है। सीडीओ ने प्रकरण की जांच डीसी एनआरएलएम जीशान रिजवी से कराई। जांच में धमकी देने की पुष्टि हुई। जांच अधिकारी ने 13 अक्तूबर को अपनी जांच आख्या प्रस्तुत की। इसके बाद एपीओ मदन गोपाल को जिला मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें