फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 25 साल से लापता व्यक्ति की जगह पर दूसरे ने कर दिया जमीन बैनामा

Fri, 28 Jun 2024 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलहर क्षेत्र के भरवलिया खुर्द गांव का मामला, कलक्ट्रेट में धरने पर बैठा परिवार
विज्ञापन

- डीएम ने मामले की जांच कराने का दिया आश्वासन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बेलहर क्षेत्र के भरवलिया खुर्द गांव रहने वाला एक परिवार शुक्रवार को कलक्ट्रेट पर धरने पर बैठ गया। आरोप था कि जो व्यक्ति 25 साल पहले लापता हो गया, उसकी जगह दूसरे ने जमीन को बैनामा कर दिया। परिजन ने डीएम को पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

मरवलिया खुर्द निवासी जानकारी का कहना था कि उनके भाई तुलसीराम उर्फ नाथूराम लगभग 25 वर्ष पूर्व लापता हो गए थे। आज तक घर नहीं आए। तुलसीराम का कोई बच्चा भी नहीं हैं, वह कानूनी रूप से वारिस हैं। एक प्रॉपर्टी डीलर तुलसीराम की जगह फर्जी व्यक्ति को खड़ा कर फर्जी बैनामा कराने के फिराक में था। इस विषय की जानकारी जब हुई तो इसकी सूचना सब रजिस्टार मेंहदावल तथा अधिकारियों और थानाध्यक्ष बेलहर कला को दिया। बावजूद इसके जमीन का बैनामा करा दिया। महिला ने डीएम से मामले की जांच कराकर केस दर्ज करने की मांग की है। डीएम ने मामले में जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें