फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जिले में एक और कोरोना संक्रमित महिला मिली

Mon, 01 May 2023 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में सोमवार को कोरोना संक्रमित महिला मिली है। जिले में हाल के दिनों में 71 संक्रमित मिल चुके हैं। हालांकि, इनमें से 46 संक्रमित स्वस्थ भी हो चुके हैं। स्वास्थ्य महकमा लोगों को मास्क लगाने व सामाजिक दूरी के पालन की अपील कर रहा है। इसके बावजूद लोग अस्पताल व सड़कों पर बिना मास्क के निकल रहे हैं।
विज्ञापन

जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ. मुबारक अली ने बताया कि बेलहर कलां ब्लॉक की एक 30 साल की महिला ने कोरोना की जांच जिला अस्पताल में कराई थी। वह संक्रमित मिली है। इसकी सूचना आने पर उनके परिजनों की एंटीजन जांच कराई गई, पर कोई भी संक्रमित नहीं मिला। आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल लेकर लैब भेजा गया है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में 71 लोग संक्रमित मिल चुके हैं और इनमें से 46 स्वस्थ भी हो चुके हैं।
सोमवार को 430 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। उसकी रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। लोग मास्क जरूर लगाए और सामाजिक दूरी का पालन करें, जिससे कोरोना संक्रमण से बचा जा सके। इधर जिले में कोरोना के बढ़ते मामले के बाद भी लोग बिना मास्क के लिए जिला अस्पताल पहुंच जा रहे हैं, लेकिन चिकित्सक उन्हें मास्क लगाने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें