फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पुलिस भर्ती परीक्षा में सेंधमारी का एक और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने जिले से ही दबोचा, बिहार का रहनेवाला है आरोपी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर।
पुलिस भर्ती परीक्षा मामले में पुलिस ने शुक्रवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया। वह बिहार का रहनेवाला है। पुलिस इससे पूछताछ कर उसके अन्य साथियों के बारे में पता करने की कोशिश कर रही है। पुलिस भर्ती परीक्षा में सेंधमारी के मामले में अब तक 13 आरोपियों की गिरफ्तार हो चुकी है।
अपर पुलिस अधीक्षक शशिशेखर सिंह ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा में प्रथम पाली के दौरान परीक्षार्थी शशिकपूर पुत्र रामचेत ग्राम व पोस्ट रजनौली सिरसी खास थाना धनघटा के स्थान पर परीक्षा दे रहे प्रशांत कुमार उर्फ शिंकू पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी जोनी थाना विक्रमगंज जिला रोहतास सासाराम बिहार को गिरफ्तार किया गया था। अभिषेक शर्मा (केन्द्र व्यवस्थापक) गन्ना विकास इंटर कालेज की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही थी। उन्होंने बताया कि खलीलाबाद कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ब्रजेंद्र प्रसाद पटेल एवं एसओजी के प्रभारी निरीक्षक सर्वेश कुमार राय के नेतृत्व में दो टीमों का गठन किया गया है। इसमें से एक टीम ने शुक्रवार को गौतम कुमार पुत्र शिवकुमार प्रसाद निवासी ग्राम अमारी अनन्त विगहा थाना उपहरा जिला औरंगाबाद बिहार को दो मोबाइल फोन, एक आधार, सात हस्ताक्षरयुक्त ब्लैंक चेक व एक एटीएम कार्ड के साथ शुक्रवार को जिले से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान गौतम ने बताया कि उसने अपने मोबाइल फोन से उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के प्रश्न व उत्तर हाथ से लिखकर ह्वाट्सएप से मामले में एक अन्य आरोपी जनेन्द्र कुमार उर्फ इन्द्रजीत उर्फ गोलू पुत्र सुरेश सिंह निवासी ग्राम छोटकी मसौढ़ी थाना मसौढ़ी जिला पटना बिहार को भेजा था। उसने बताया कि सरकारी नौकरी की परीक्षा पास कराने के बदले उसका गिरोह अभ्यर्थियों से मोटी रकम वसूलता है। कुछ को पेपर और जवाब दिए जाते हैं और कुछ अभ्यर्थियों की जगह आधार व एडमिट कार्ड आदि को एडिट कर उसकी जगह सॉल्वर को बैठाया जाता है। पैसा ज्यादातर नकद प्राप्त करते है। पुलिस से बचने के लिए वह लोग आपस में बातचीत के लिए ह्वाट्सएप कॉल व टेलीग्राम एप का प्रयोग करते हैं। उसने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में प्रति अभ्यर्थी छह लाख रुपए में पास कराने का सौदा तय हुआ था। परीक्षा देने के बाद उनसे दो लाख रुपया प्राप्त करना था। परिणाम आने के बाद बाकी के चार लाख रुपये मिलना था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें