फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: डांडिया प्रकरण का एक और आरोपी गिरफ्तार

Sat, 11 Nov 2023 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। नवरात्र नवमी को शहर में डांडिया में हुए बवाल में पुलिस ने शुक्रवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में आरोपी बनाए गए 15 लोगों में पुलिस ने अब तक 11 लोगों को जेल भिजवा चुकी है।
विज्ञापन

23 अक्तूबर की रात एचआर इंटर कॉलेज परिसर में डांडिया कार्यक्रम आयोजित हुआ था। कार्यक्रम के दौरान फरमाइशी गाने के विवाद में कुछ लोगाें ने उपद्रव किया था। आरोप है कि घाटमपुर उर्फ घटरमहा गांव के प्रधान प्रतिनिधि केसी पांडेय, पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष एवं तेनुहारी के प्रधान धीरज पांडेय, नीरज पांडेय, एकमा के आलोक राय, तितौवा के सचिन यादव, आशीष राय, महुली क्षेत्र के भगवानपुर निवासी हृदय राय ,घाटमपुर के नितिन पांडेय अपने 10-15 अज्ञात साथियों के साथ कार्यक्रम में पहुंचे और मारपीट की। पुलिसकर्मियों से भी हाथापाई की। गोला बाजार चौकी प्रभारी की तहरीर पर आठ नामजद और 10 -15 अज्ञात के खिलाफ बलवा, मारपीट, लोक सेवक के कार्य में बाधा पहुंचाने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने 10 आरोपियों को जेल भिजवा दिया था। शुक्रवार को एक और आरोपी नीतिन पांडेय निवासी घटरम्हा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। एसपी सत्यजीत गुप्त ने बताया कि अब तक 11 आरोपी जेल भेजे जा चुके है। बाकी आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें