संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कूड़ीलाल रूंगटा सरस्वती विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज में वार्षिकोत्सव और विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन 25 दिसंबर को 11 बजे से किया गया है। इसके मुख्य अतिथि सांसद प्रवीण निषाद होंगे। इसके साथ ही एसपी सत्यजीत गुप्त विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। यह जानकारी प्रधानाचार्य राकेश कुमार अग्रहरि ने दी है।