संतकबीरनगर। जनपद बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में बुधवार को अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री पद पर मतदान सुबह आठ बजे से 2.30 बजे तक एडीआर भवन में होगा। उसी दिन प्रत्याशियों को मिले मतों की गणना कर चुनाव परिणाम की घोषणा वरिष्ठ अधिवक्ता समिति द्वारा किया जाएगा। वरिष्ठ अधिवक्ता समिति के सहायक चुनाव अधिकारी सुनील कुमार चौधरी ने बताया कि मतदाता अधिवक्ता मतदान के समय सीओपी कार्ड अवश्य ले कर आएंगे। मोबाइल फोन प्रतिबंधित है। शांति व्यवस्था के लिए भी प्रशासन को अवगत करा दिया गया है। संवाद