पौली ब्लाॅक के चौराकला में मानक बिहीन बना अन्नपूर्णा भवन को बीडीओ गिरवाया।संवाद
बीडीओ की जांच में मानकविहीन मिला था निर्माणाधीन भवन
फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। पौली क्षेत्र के चौराकला गांव में बन रहा अन्नपूर्णा भवन मानकविहीन मिला। बीडीओ ने भवन को धवस्त कर दिया है।
ग्राम पंचायत चौरा कला में 9,70,400 रुपये से बनने वाले अन्नपूर्णा भवन का विधायक गणेश चौहान ने पूजन किया था। भवन का निर्माण चल रहा था। इसी बीच किसी ने इसकी शिकायत बीडीओ से की। बीडीओ की जांच में अन्नपूर्णा भवन मानकविहीन पाया गया। बीडीओ ने तकनीकी सहायक सत्येंद्र यादव को मौके पर भेज कर निर्माणाधीन अन्नपूर्णा भवन को ध्वस्त करा दिया।
ग्राम प्रधान भोलई चौहान ने बताया कि निर्माण कार्य शुरू हुआ तो हमें मानक का कोई पत्र नहीं मिला। मौखिक रूप में जानकारी दी गई और काम शुरू कराया गया। इसे मानकविहीन बताकर गिरा दिया गया।
खंड विकास अधिकारी विवेकानंद मिश्र ने बताया कि अन्नपूर्णा भवन का निर्माण मानक के अनुरूप नहीं हो रहा था। जांच में लंबाई की जगह चौड़ाई और चौड़ाई की जगह लंबाई होने की वजह से निर्माण कार्य रुकवा कर ध्वस्त कर दिया गया है। इसका फिर से लेआउट बनाकर सही मानक के अनुसार निर्माण कराया जाएगा।