फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: वार्ड में फैली गंदगी से नाराज सभासदों ने किया प्रदर्शन

Tue, 27 Aug 2024 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मगहर। नगर पंचायत मगहर के सभासद मनमानी को लेकर सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय पर उपस्थित होकर कूड़ा गाड़ी को रोक कर नाराजगी जताई। बर्खास्त कर्मचारियों की वापसी में भेदभाव करने का आरोप लगाया। सभासदों ने आरोप लगाते हुए कहा कि मनमानी में सुधार न होने पर आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी।
नगर पंचायत मगहर के कुछ सफाई ठेका कर्मचारियों के द्वारा बदसलूकी का आरोप लगाते सफाई कार्य बाधित कर दिया था। इसके बाद से नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था चरमरा जाने से नगर प्रशासन ने लापरवाह 15 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया था।
विज्ञापन


वार्ड में फैली गंदगी के साथ ही कर्मचारियों से भेदभाव का आरोप लगाते हुए सोमवार को नगर पंचायत मगहर के सभासद अवधेश सिंह, अतुल श्रीवास्तव, मेंहदी हसन, आतिफ ओबैद, अब्दुल कलाम, कृष्णाचंद सैनी, अभिरुद्दीन कादिरी, रईस आलम आदि कार्यालय पहुंच गए। इस दौरान कूड़ा उठाने जा रही वैन को रोक कर नाराजगी जताई।

सभासदों ने बोर्ड बैठक की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि कमेटी की बैठक में बिना भेद भाव के सभी कर्मचारियों की माफीनामा के साथ वापसी की बात कही गई थी, लेकिन इन कर्मचारियों में से कुछ को रख दिया गया जबकि कुछ को नहीं रखा। अगर व्यवस्था में सुधार व मनमानी पर लगाम नहीं लगा तो सभासद जनता व कर्मचारियों के साथ आर-पार की लड़ाई लड़ने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश सभासद संघ के नगर अधयक्ष अवधेश सिंह ने कहा कि जो कर्मचारियों के द्वारा जो अभद्रता की है उसके खिलाफ करवाई हो। नगर प्रशासन से बात हुई है जल्द ही इसका निर्णय हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें