फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: वेतन न मिलने से नाराज विद्युत कर्मियों ने एक्सईएन को घेरा

विज्ञापन
मेंहदावल बिजली निगम कार्यालय पर प्रदर्शन करते संविदा बिजलीकर्मी।संवाद
विज्ञापन
बनौली विद्युत उपकेंद्र पर तैनात हैं कर्मचारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। मंगलवार को विद्युत वितरण खंड मेंहदावल स्थित अधीशासी अभियंता का विद्युत कर्मियों ने घेराव कर दो माह से कंपनी के जरिए वेतन न देने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। आउट सोर्स कर्मचारियों ने अधिशासी अभियंता से बाधित वेतन भुगतान कराने की मांग की।

विद्युत कर्मचारी सत्येंद्र कुमार और राज गौरव सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए आउटसोर्स कर्मचारियों ने कहा कि मेंहदावल विद्युत वितरण खंड के अंतर्गत 33 /11 बनौली विद्युत उपकेंद्र पर 17 विद्युत कर्मचारी आउटसोर्स कर्मचारी के रूप में कार्य कर रहे हैं। जून माह से अब तक उनका दैनिक वेतन का भुगतान ठेका लेने वाली कंपनी नहीं कर रही है। जबकि निगम के जरिए उपस्थिति पंजिका कर्मचारियों के कार्य का विवरण आदि कंपनी को भेजा जा चुका है। उसके बाद भी वेतन भुगतान करने से कंपनी कतरा रही है। दो माह से वेतन न मिलने के कारण हम सभी कर्मचारी भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। दुकानदारों का कर्जदार बन गए हैं। वेतन के लिए कंपनी के जिम्मेदारों से लेकर विद्युत वितरण खंड के अधिकारियों तक गुहार लगाने के बाद भी कर्मचारियों का वेतन अब तक जारी नहीं किया गया। विद्युत कर्मियों ने अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड सरोज कुमार को ज्ञापन सौंपकर वेतन भुगतान की मांग की है। इस दौरान पवन कुमार, जयभान, संजीव कुमार, मुन्नीलाल, शिवम सिंह, राजन तिवारी, मुन्ना मौर्या, जितेंद्र कुमार, गजेंद्र साहनी और राम नवल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



बनौली विद्युत उपकेंद्र पर 17 विद्युत कर्मचारी आउट सोर्स से रखे गए हैं। जिस कंपनी के माध्यम से यह कर्मचारी यहां लगाए गए हैं, उसके जरिए जून माह से उनके वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। जबकि इनकी उपस्थिति उक्त कंपनी को उपलब्ध करा दी गई है। वेतन में देने को लेकर उक्त कंपनी के जिम्मेदारों को कार्यालय तलब किया गया है।

-सरोज कुमार, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें