- मेंहदावल ब्लॉक के कर्मचारियों ने दी थाने पर तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसीमेंहदावल। ब्लॉक कार्यालय मेंहदावल में शुक्रवार को अराजक तत्व ने घुसकर तोड़फोड़ की है। इसके साथ ही सामानों को नुकसान पहुंचाया है। कर्मचारियों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
तहरीर में संतोष कुमार यादव, धीरेंद्र त्रिपाठी, नीतू सिंह यादव ने लिखा है कि वह लोग मेंहदावल ब्लॉक में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन इकाई के अंतर्गत ब्लॉक मिशन प्रबंध के पद पर तैनात हैं। शुक्रवार को दोपहर एक बजे कार्यालय में शासकीय कार्य कर रहे थे तभी तभी कुछ लोग कार्यालय में घुसकर शासकीय कार्य में व्यवधान उत्पन्न किया। इसके साथ ही कंप्यूटर को क्षतिग्रस्त करते हुए सामानों को नुकसान किया। मना करने पर आरोपियों ने मारपीट का भी प्रयास किया। इससे हम सभी पूर्ण रूप से डरे हुए हैं और जान माल का भी खतरा है। इसके पहले भी इनके द्वारा इस तरह की ओर घटना की ओर जा चुकी है। इस मामले पर प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार दुबे ने बताया कि तहरीर मिली है जांच की जा रही है। इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।