फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: आनंद को मिलेगा विवेकानंद यूथ अवार्ड

विज्ञापन
आंनद त्रिपाठी। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
आनंद को मिलेगा विवेकानंद यूथ अवार्ड
विज्ञापन

- 24 जनवरी को राज्यपाल और मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर 24 जनवरी को लखनऊ में जिले के आनंद कुमार त्रिपाठी को विवेकानंद यूथ अवार्ड से नवाजा जाएगा। राज्यपाल और मुख्यमंत्री इनको सम्मानित करेंगे।
खलीलाबाद ब्लॉक के पैलीखास निवासी किसान सुभाष चंद त्रिपाठी के पुत्र आनंद कुमार त्रिपाठी ने दिव्यांग्ता के प्रति छात्र-छात्राओं को जागरूक करने का काम किया है। उन्होंने करीब 50 हजार स्कूली छात्र-छात्राओं को इसके लिए जागरूक किया है।
विज्ञापन

उनका चयन युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्ष दल के जरिए हुआ है। उन्हें 24 जनवरी को लखनऊ के अवध शिल्पग्राम में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्य स्तरीय विवेकानंद यूथ अवार्ड से सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन

आनंद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि वह समाजसेवा के कार्य में तत्पर हैं। उन्होंने दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया है। इसके साथ ही दिव्यांगता के प्रति स्कूलों में जाकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें