फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: श्रुतलेख प्रतियोगिता में अनामिका, सुमित और उजाला रहीं विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में शनिवार को जनपद स्तरीय श्रुतलेख प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में प्रत्येक ब्लॉ से चार विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। श्रुतलेख प्रतियोगिता का उद्घाटन डॉयट प्राचार्य व उप शिक्षा निदेशक धीरेंद्र त्रिपाठी ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक स्तर पर प्रथम स्थान सुमित कुमार, द्वितीय स्थान संदीप कुमार, तृतीय स्थान बिरजू कुमार को मिला। प्राथमिक वर्ग में अनामिका को प्रथम, अब्दुल रज्जाक को द्वितीय और संजना वर्मा को तीसरा स्थान मिला। कंपोजिट वर्ग में उजाला को प्रथम, कृष्ण कुमार को द्वितीय और अभिमन्यु को तीसरा स्थान मिला। निर्णायक मंडल में डॉ अराधना गोस्वामी, डॉ रोली श्रीवास्तव, उपेंद्र यादव, अरमान, सच्चिदानंद और डॉ मनीष मोहन श्रीवास्तव शामिल रहे। प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को प्राचार्य ने प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. जितेंद्र गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें