रोसयाबाजार। धनघटा थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क के बगल स्थित दुकान में घुस गई। इससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस दौरान चौराहे पर भगदड़ भी देखने को मिली। दुलहापार चौराहे पर दोपहर बाद कलवारी के तरफ से आ रही एक स्कॉर्पियो गाड़ी राम जानकी मार्ग दुलहापार चौराहे पर परसहर की तरफ मुड़ने वाले रोड के पास अनियंत्रित होकर दो दुकानों में घुस गई और पलट गई। जिससे चौराहे पर भगदड़ की स्थिति बन गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्कॉर्पियो काफी तेज गति से आ रही थी। इसी बीच एक मोटरसाइकिल सवार अचानक उसके आगे आ गया। जिसको बचाने के चक्कर में इस तरह की घटना हुई। इस घटना से अच्छेलाल के पान की दुकान और कृष्णा स्वीट हाउस राजू की दुकान पर किसी भी प्रकार की जन हानि नहीं हुई। सूचना पर चौकी प्रभारी नंदू गौतम पुलिस के साथ पहुंचे और भीड़ को नियंत्रित करके गाड़ी निकलवा कर पुलिस चौकी पौली लाया।