संतकबीरनगर। पुलिस झंडा दिवस पर एसपी संदीप कुमार मीना ने पुलिस लाइंस परिसर में पुलिस झंडा फहराया। उन्होंने उपस्थित पुलिस कर्मियों को आचार संहिता और सांविधानिक कर्तव्यों के प्रति निष्ठापूर्वक पालन करने की शपथ दिलाई। एसपी ने बताया कि यह दिवस गौरव और परंपरा का प्रतीक है। संवाद