बहादुरपुर। कलवारी पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर दहेज उत्पीड़न के आरोप पर पति समेत सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। थाना क्षेत्र के बैड़ारी निवासी मोहसिना ने तहरीर में कहा है कि उसकी शादी 11 फरवरी 2024 को एजाज अहमद निवासी पलहिया थाना लालगंज के साथ हुई। शादी में उसके पिता ने अपनी पहुंच के हिसाब से विदाई दी थी। शादी के कुछ दिनों बाद से पति एजाज अहमद, सास रजिया, ननद नूरी, सहाना, देवर मेहताब व मेराज, जेठ मोहम्मद हुसैन दहेज में बाइक न मिलने के कारण मारपीट करने लगे। थानेदार गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच चौकी प्रभारी गायघाट राकेश कुमार मिश्र को सौंपी गई है। संवाद