धर्मसिंहवा। थाना क्षेत्र के मुसहरा गांव निवासी पिता सहित दो बेटों के खिलाफ पुलिस ने मारपीट के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। मुसहरा गांव निवासी बेचन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि घटना 16 मई की है। मेरी पत्नी इमरती घर पर अकेली बैठी थी। इस दौरान गांव के नंदा उनके दो बेटे लवकुश व गोलई नाली पाट रहे थे। पत्नी ने मना किया तो सभी ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद