संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के अचकवापुर मोहल्ला में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत मिलने पर एक आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है। पुलिस को दिए अपने शिकायत में पीड़ित उमेश चंद्र निवासी अचकवापुर शुगर मिल चौराहा ने बताया कि 23 नवंबर की शाम 7 बजे के लगभग छोटी सी कहासुनी को लेकर मोहल्ले का रवि उनको गाली देते हुए मारने पिटने लगा और जान से मारने की धमकी भी दी है। मारपीट की घटना में उनको काफी चोटें आई हैं। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि मामले में पीड़ित का शिकायत पत्र मिलने पर आरोपी रवि के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।