संतकबीरनगर। महुली थाना पुलिस ने न्यायालय विशेष न्यायाधीश एससीएसटी कोर्ट के आदेश पर आशा व उसके पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ रजनीश राय ने बताया कि गिठनी के स्वामीनाथ ने कोर्ट को बताया कि वह अनुसूचित जाति का व्यक्ति हैं। गांव की कमलावती आशा हैं। उनकी पुत्री सरोजा गर्भवती थी। बिना आशा को बताए वह बेटी को विश्वनाथपुर सरकारी अस्पताल पर ले गए। वहां लड़की को बच्चा पैदा हुआ। इसी रंजिश में 24 अक्तूबर को शाम 4 बजे जब वह बकरी चराकर उनके दरवाजे से होकर आ रहे थे। उनको देखते ही कमलावती व उनके पति जानकी चौधरी जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली देने लगे। गाली देने से एतराज करने पर उनको घसीटकर गिरा दिया और बुरी तरह से मारने लगे। शोर सुनकर परिजनों ने बीच-बचाव किया। उन लोगों ने जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में वह बेहोश हो गए। परिजन उनको टेंपो से अस्पताल ले गए। एसओ ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर दंपती के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद