संतकबीरनगर। एचआरपीजी कॉलेज खलीलाबाद में मेरी माटी, मेरा देश अभियान के तहत छात्र-छात्राओं की ओर से अपने घर और गांव से लाए चावल तथा मिट्टी को अमृत कलश में एकत्रित किया गया। अमृत कलश को लेकर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी, राष्ट्रीय सेवा योजना के पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विजय कुमार मिश्र, वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी शशिकांत राव, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनोज कुमार मिश्र के साथ छात्र-छात्राओं ने संपूर्ण परिसर में देशभक्ति के नारे लगाकर कलश यात्रा निकाली। अमृत कलश को महाविद्यालय परिसर स्थित सरस्वती मंदिर में रखा गया। प्राचार्य प्रोफेसर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने पंच प्रण की शपथ दिलाई। इसके बाद कार्यक्रम का समापन हुआ।